Nayanthara ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 20 साल, शेयर किया स्पेशल मैसेज

Rahul Sharma

Updated Dec 28, 2023, 17:17 IST

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम कलाकार ही होते हैं जो एक दशक का सफर पूरा कर पाते हैं और उनमें से भी चुनिंदा लोग होते हैं जो दो दशक तक दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। साउथ अदाकारा नयनतारा उन्हीं खास लोगों में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में 20 साल का सफर पूरा किया है। अदाकारा नयनतारा ने सोशल मीडिया पर एक खास मैसेज शेयर करके फैंस को शुक्रिया भी कहा है। नयनयतारा को 2023 में दर्शकों ने शाहरुख खान की जवान में देखा था। दर्शकों को शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी काफी पसंद आई है।