नागा चैतन्य ने सगाई के बाद शोभिता धुलिपाला के साथ पहली बार फोटो की शेयर, ट्रोलिंग से बचने कि लिए किया ये काम

Poonam Shukla

Updated Oct 20, 2024, 20:19 IST

नागा चैतन्य ने सगाई के बाद पहली बार शोभिता धुलिपाला के साथ अपनी फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने अपना कमेंट सेक्शन ऑफ कर दिया गया है। इस फोटो में एक्टर नागा चैतन्य ने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया है। वही शोभिता ने मोनोक्रोम टॉप और बैगी ब्लू डेनिम जींस पहना हुआ है। एक्टर ने ट्रोलर्स से बचने के लिए कमेंट सेक्शन बंद कर दिया है। फैंस कपल की ये तस्वीर को बहुत पसंद कर रहे हैं।