Shobhita Dhulipala संग शादी से पहले ही नाग चैतन्य ने डिलीट कीं सामंथा संग सारी फोटोज, फैंस हुए निराश

Madhav Sharma

Updated Oct 28, 2024, 16:42 IST

नागा चैतन्य ने अपनी एक्स वाइफ सामंथा रूथ प्रभु के साथ अपनी आखिरी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। सोभिता धुलिपाला के साथ अपनी शादी से पहले की फिल्म 'माजिली' से रोमांटिक पोस्टर और रैप-अप फोटो को उन्होंने अभी तक डिलीट नहीं किया था। पर अब उन्होंने इसे भी हटा दिया है। वह जल्द ही अपनी मंगेतक शोभिता धूलिपाला के साथ शादी रचाने वाले हैं। इससे पहले अब उनके इस एक्शन ने फैंस को निराश कर दिया है।