Mirzapur The Movie Teaser: खौफ...खौफ... खौफ

Times Now Digital

Updated Jun 25, 2026, 13:32 IST

Mirzapur The Movie Teaser: पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येन्दु शर्मा, जितेन्द्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल स्टारर 'मिर्जापुर द फिल्म' का ट्रेलर मेकर्स ने दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसका हर किसी को इंतजार था। फिल्म 'मिर्जापुर' के ट्रेलर को देखने के बाद बस यही कहा जा सकता है कि ये कहानी जल्द ही खौफ का दूसरा नाम बन जाएगी। 'मिर्जापुर' सीरीज अपने देसी कंटेंट के लिए मशहूर हुई थी, जिसका एक-एक किरदार लोगों के जहन में जिंदा है। 'मिर्जापुर द फिल्म' का ट्रेलर देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि ये बड़े पर्दे पर ऐसा खौफ पैदा करेगी कि हर कोई हिल जाएगा। खून-खराबे और दमदार डायलॉग्स से भरा हुआ 'मिर्जापुर द फिल्म' का ट्रेलर दर्शकों को उत्सुक करने के लिए काफी है। ये फिल्म 4 सितम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।