Mausami Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव का कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ गाना 'मौसमी' बड़ी तेजी से यूट्यूब की दुनिया में वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस महिमा सिंह नजर आ रही हैं। दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री फैन्स के बीच छा गई है। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने करिश्मा कक्कड़ के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है। वैसे आपको यह गाना कैसा लगा? इस बारे में अपनी राय जरूर दें...