बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का बीते दिन जन्मदिन था और इस खास मौके पर उन्होंने धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया। मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में बॉलीवुड सितारों ने एक से बढ़कर एक आउटफिट में एंट्री की। उनका अंदाज बर्थडे पार्टी में देखने लायक रहा। हेमा और रेखा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी शाम की रौनक बढ़ाने का काम किया। हेमा और रेखा के स्टाइल के आगे बॉलीवुड के नए स्टार भी फीके नजर आए। बता दें कि मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी से जुड़े वीडियो और फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं।