Exclusive: कलर्स टीवी पर जल्द ही सीरियल 'सेहर होने को है' रिलीज होने वाला है। इस शो में टीवी एक्ट्रेस माही विज, ऋषिता कोठारी और पर्थ समथान नजर आने वाले हैं। ऑनस्क्रीन माही माँ और ऋषिता बेटी का किरदार निभेंगी। दोनों का ये बॉन्ड सिर्फ ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन पर कुछ ऐसा ही है। हालांकि ऋषिता रियल लाइफ में माही को दीदी कहती हैं। टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान दोनों माही और ऋषिता ने एक दूजे को लेकर राज खोले।