टीवी की दुनिया में हर दिन कुछ न कुछ देखने को मिलता रहता है। जहां बड़े पर्दे पर फिल्मों को पसंद किया जाता है, वहीं छोटे पर्दे पर सीरियल को काफी पसंद किया जाता है। लेकिन हर बार दर्शकों वहीं चीजे पसंद आए ऐसा नहीं कहा जा सकता। टीवी के दीवाने बस यही चाहते हैं कि स्टोरी में कुछ न कुछ नया दिखाया जाए। हालांकि मेकर्स अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं दर्शकों को शो से बांधने की, लेकिन टीआरपी की गाज गिरते ही शो कोई मतलब का नहीं रह जाता। जी हां इस साल 2025 में कई ऐसे सीरियल्स सामने आए हैं, जो अपनी कम टीआरपी की वजह से बंद होने वाले हैं।शो की लिस्ट में एक से एक बड़े सीरियल्स शामिल हैं, जो एक वक्त में कभी दर्शकों के दिलों में राज किया करते थे।