KSBKBT 2: शांति निकेतन में हुआ हार को लेकर बवाल, तुलसी ने किया मुन्नी का बचाव

Times Now Navbharat Digital

Updated Aug 8, 2025, 16:39 IST

"क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2" में मच गया है घमासान। जैसा कि सब जानते हैं कि सीरियल में परी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इसी के साथ हम आने वाले एपिसोड में बहुत ही इंट्रस्टिंग मोड़ देखने वाले हैं। जहां ये दिखाया जाएगा कि परी की सगाई चल रही होती है और वहीं सगाई के सामान में से गहने गायब हैं। यह देखते ही परी की सास इंद्रा भड़क जाती हैं और मुन्नी पर चोरी का इल्जाम लगा देती है। लेकिन असली ट्विस्ट तो तब आएगा जब वो खोया हुआ हार ऋत्विक के पास में मिलेगा। शो में आगे यह देखना इंट्रस्टिंग होगा कि तुलसी अब क्या करेगी इंद्रा का, क्योंकि उसने बिना कुछ सोचे समझे मुन्नी पर इतना बड़ा इल्जाम लगा दिया।