आधी रात कियारा आडवाणी ने शेयर किया पोस्ट, बेटी ने बदल दी एक्ट्रेस की दुनिया

Khushboo Dogra

Updated Aug 11, 2025, 12:59 IST

Kiara Advani: हाल ही में कियारा आडवाणी ने बेटी को जन्म दिया और अब वो मदरहुड इन्जॉय कर रही हैं। इस बीच देर रात एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर डाला। पोस्ट में लिखा गया था मैं तुम्हारे डायपर चेंज करती हूं, तुमने मेरी लाइफ चेंज कर दी है. ये फेयर डील है।'' इस पोस्ट के जरिए हसीना पेरेंटिंग की ड्यूटी को लेकर बात कह रही हैं। 15 जुलाई को कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर नन्ही परी ने जन्म लिया। हालांकि फैंस को अब तक बेटी का नाम और चेहरा देखने को नहीं मिला है।