कार्तिक आर्यन ने काटा सलमान खान का पत्ता, सूरज बड़जात्या की फिल्म में हुई एंट्री

Abhay

Updated Jun 5, 2024, 20:14 IST

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच कार्तिक आर्यन का नाम सूरज बड़जात्या की फिल्म से जोड़ा जा रहा है। अभी हाल ही में सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान के बाद अब कार्तिक आर्यन सूरज बड़जात्या के 'प्रेम' बनने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ इसको लेकर काफी चर्चा हो रही है।