Kriti Sanon संग क्रिसमस का जश्न मनाते दिखे Kartik Aaryan, लोगों ने लगाए रिलेशनशिप में होने के कयास

Lalit Kumar

Updated Dec 26, 2023, 16:11 IST

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनॉन ने क्रिसमस का जश्न एक साथ मनाया है। दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्रिसमस सेलिब्रेट करने के बाद सेल्फी शेयर की। फोटो में कृति सेनॉन और कार्तिक आर्यन काफी अच्छे लग रहे हैं। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि कार्तिक और कृति रिलेशनशिप में हैं। फिल्म 'शहजादा' के समय भी दोनों के रिश्ते में होने की अफवाह उड़ी थीं।