आलिया भट्ट के Met Gala लुक पर करीना कपूर ने दिया रिएक्शन, उर्फी जावेद नए अवतार ने काटा गदर

Abhay

Updated May 10, 2024, 22:14 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने अभी हाल ही में आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर रिएक्शन देते हुए उसकी तारीफ की है। करीना कपूर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तो वहीं उर्फी जावेद ने अपने नए लुक से एक बार फिर सबको हैरान कर दिया। उर्फी जावेद इस बार ब्लैक कलर की यूनिक ड्रेस पहने दिखाई दीं। उर्फी जावेद के इस लुक की फैंस जमकर तारीफ करते हुए नजर आए, तो वहीं ट्रोल्स ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी।