Jor Ki Barsaat Hui: मॉनसून का मजा दोगुना करने आया ईशा-अभिषेक का गाना, केमिस्ट्री ने जीता दिल

ashna malik

Updated Jul 15, 2024, 16:12 IST

टीवी की चर्चित एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिषेक मल्हान हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए हैं। उनके म्यूजिक वीडियो का नाम 'जोर की बरसात हुई' है जो कि यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है। खास बात तो यह है कि यू-ट्यूब पर आते ही अभिषेक मल्हान और ईशा मालवीय के इस गाने ने तूफान मचा दिया है। 'जोर की बरसात हुई' में जुबिन नौटियाल की आवाज ने तो फैंस पर जादू चलाया ही। वहीं दूसरी ओर ईशा मालवीय और अभिषेक मल्हान की केमिस्ट्री ने भी समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसपर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।