Ibrahim Ali Khan ने पलक तिवारी की सरेआम की तरीफ, फैंस ने कहा- तो रिश्ता पक्का समझें?

Madhav Sharma

Updated Jun 28, 2024, 19:32 IST

इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी कथित तौर पर दो साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। हालांकि यह रूमर्ड कपल अक्सर कई मौकों पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाती नजर आती है, लेकिन वे अपने रिश्ते को निजी बनाए रखना पसंद करते हुए एक साथ पोज देने से बचते हैं। हाल ही में इब्राहिम और पलक ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की तारीफ की है। पलक ने अपना लेटेस्ट फोटोशूट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इब्राहिम अली खान ने उनकी तस्वीरों पर 'लुकिंग गुड' कमेंट किया और अभिनेत्री ने इमोजी के साथ जवाब दिया। उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और नेटिज़न्स इसे पक्का रिश्ता बता रहे हैं।