Baby Do Die Do Trailer Out: बहरी और गूंगी हत्यारी के रोल में हुमा कुरैशी ने खड़े किए रोंगटे, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jun 22, 2026, 13:41 IST

Baby Do Die Do Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन हाउस 'सलीम सिब्लिंग्स' के तहत बनाई गई क्राइम थ्रिलर 'बेबी डू डाई डू' का ट्रेलर मेकर्स ने जारी कर दिया है। हुमा कुरैशी इस मूवी में बेबी का किरदार निभा रही हैं, जो सुन और बोल नहीं सकती। ट्रेलर में हुमा कुरैशी एक इंटेंस अवतार में नजर आ रही हैं। फिल्म में हुमा को 'भारत की पहली हिटवुमन' के अवतार में देखा जाएगा। इस मूवी का ट्रेलर बेहद दमदार है, जिसमें नए-नए ट्विस्ट हैं। फिल्म में सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह, विद्या मालवदे, हिमांशु मलिक, मरुधर शेखावत और अरुण कुशवाह सहित कई कलाकारों को अहम भूमिकाओं में देखा जाएगा। यहां देखिए ट्रेलर...