'War 2' में अपने करैक्टर को लेकर Hrithik Roshan ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'इसे और भी बड़ा...'

Lalit Kumar

Updated Jan 30, 2024, 17:20 IST

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'फाइटर' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'फाइटर' के बाद अब ऋतिक रोशन को जल्द ही वाईआरएफ की एक ओर स्पाई यूनिवर्स 'वॉर 2' में देखा जाएगा। हाल ही में ऋतिक रोशन ने अपने करैक्टर को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि ये पहले के मुकाबले काफी दिलचस्प और दमदार होने वाला है। दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज मिलेगा। बता दें ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर 2' में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।