बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने बीती रात अपना 75वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन में मानो पूरा बॉलीवुड उमड़ा नजर आया। जया बच्चन से लेकर सलमान खान तक, बॉलीवुड के कई बड़े और नामी सितारे हेमा मालिनी का जन्मदिन मनाने पहुंचे। सबने मिलकर हेमा मालिनी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं भी दीं। हेमा मालिनी के बर्थडे से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक्ट्रेस के सौतेले बेटे सनी देओल या उनके परिवार का कोई भी सदस्य हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी में नजर नहीं आया। बता दें कि हेमा मालिनी और उनकी बेटियां भी सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी में शामिल नहीं हुई थीं।