Hansika Motwani ने पति संग शादी की तस्वीरों को किया डिलीट, तलाक की खबरों पर लगाई मुहर!

ashna malik

Updated Aug 5, 2025, 16:32 IST

बॉलीवुड और साउथ की टॉप एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपने शादीशुदा रिश्ते के कारण काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हंसिका मोटवानी और उनके पति सोहेल खाटुरिया के अलग होने की खबरें बीते कई दिनों से आ रही हैं। इन अफवाहों के बीच ही हंसिका मोटवानी के एक कदम ने लोगों को हैरान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपनी व सोहेल खाटुरिया की शादी की तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। ऐसे में हंसिका और सोहेल के तलाक की अफवाहों को और हवा मिल रही है। हालांकि इस मामले पर अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई रिएक्शन नहीं दिया गया है।