Griha Laxmi Trailer: कैंसर से जंग के बीच Hina Khan की दमदार वापसी, बेहद ही खतरनाक बन दुश्मनों से ले रहीं बदला

Poonam Shukla

Updated Jan 8, 2025, 19:46 IST

Griha Laxmi Trailer: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने ब्रेस्ट कैंसर के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं इस बड़ी बीमारी के बीच एक्ट्रेस दमदार वापसी कर रही हैं। बता दें हिना खान ‘गृह लक्ष्मी’ वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में हिना खान अपने दुश्मनों से बदला लेने निकली हैं। ट्रेलर की शुरुआत में हिना खान कहती हैं -‘जब एक औरत बदला लेने निकलती है तो सब कुछ बर्बाद कर देती है।’ वहीं वो मुंह में कपड़ा बांधकर सभी से बदला ले रही हैं।