Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान करेगा सवि के सपने को पूरा, शुरू हुई दोनों की दोस्ती

प्रियंका झा

Updated Oct 16, 2023, 19:40 IST

टीवी शो गुम है किसी के प्यार में सवि और ईशान के बीच में दोस्ती हो गई है। सवि ईशान को बताती हैं कि वो अपने सपनों के लिए घर से भाग कर आई है। अपने मां -बाप का सपना पूरा करने के लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। सवि बताती हैं कि उसकी मां चाहती थी कि वो आईएएस ऑफिसर बने। ईशान सवि से वादा करता है कि वो उसके सपने को पूरा करने में मदद करेगा।