Karwa Chauth 2024: प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा की स्टाइल में मनाएं करवा चौथ, पति भी होंगे दीवाने

Poonam Shukla

Updated Oct 19, 2024, 19:52 IST

पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। वही कल कुछ एक्सट्रेस भी करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। अगर आप भी करवा चौथ पर कुछ खास तैयार होने का मन बना रहे हैं तो आप इन एक्ट्रेस के लुक को फॉलो कर सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा की एक फोटो वायरल हुई थी जिसमें वो लाल साड़ी में करवा चौथ मनाती हुई नजर आई थी। अनुष्का शर्मा ने पहले करवा कौथ पर पीली साड़ी पहनी थी वही एक्ट्रेस ने दूसरे करवा चौथ पर लाल साड़ी पहनी थी। आप भी इस करवा चौथ पर इन एक्ट्रेस से इंस्पिरेशन ले कर अपने लुक को खास बना सकते हैं।