Farhan Akhtar ने '120 बहादुर' का मोशन पोस्टर किया रिलीज, मेजर शैतान सिंह के रोल में आएंगे नजर

Priyanka Jha

Updated Sep 4, 2024, 21:50 IST

फरहान अख्तर शानदार डायरेक्टर होने के साथ- साथ बेहतरीन एक्टर भी हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 120 बहादुर का ऐलान कर दिया है। ये एक वॉर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में एक्टर लीड रोल निभाएंगे। एक्टर अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले इसे प्रोड्यूस भी करेंगे। एक्टर इस फिल्म के जरिए एक्टिंग में वापसी कर रहे हैं। फिल्म की कहानी मेजर शैतान सिंह और चार्ली कंपनी, 13 कुमाऊं रेजिमेंट के सैनिकों पर आधारित है। 18 नवंबर 1962 में भारत-चीन के बीच रेजा ली की लड़ाई हुई थी। इस लड़ाई में भारतीय सेना ने अपना अदम्य साहस दिखाया था। फिल्म की कहानी को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। मेकर्स ने दो मोशन पोस्टर शेयर किए है। पोस्टर में फरहान मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। आज से ही लद्दाख में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के पोस्टर को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।