Dunki Drop 2:शाहरुख-तापसी की जोड़ी का चला जादू, इश्क के पेंच लड़ाते नजर आए किंग खान

archana vashisht

Updated Nov 22, 2023, 14:39 IST

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म डंकी का पहला गाना "लूट-पुट गया" रिलीज हो गया है। मेकर्स ने इसे डंकी ड्रॉप 2 के नाम से रिलीज किया है। गाने में शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई गई है। यह देसी वाइब के साथ एक रोमांटिक सॉन्ग है। गाने को अर्जित सिंह ने गया है और इसे म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। पंजाब के गाँव की गलियों में बना ये सॉन्ग आपको गिद्दा करने पर मजबूर कर देगा।