Dipika Kakar को सर्जरी के 11 दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, अभी भी नहीं टला सिर से खतरा

ashna malik

Updated Jun 14, 2025, 15:44 IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। दीपिका कक्कड़ की कुछ दिनों पहले लिवर कैंसर सर्जरी हुई थी, जिसमें उन्हें ट्यूमर से राहत मिल गई है। वहीं सर्जरी के 11 दिन बाद दीपिका कक्कड़ को अस्पताल से छुट्टी मिली और वह अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ घर रवाना हुईं। लेकिन जाने से पहले दीपिका ने न केवल हॉस्पिटल स्टाफ के साथ फोटोज क्लिक कराई, बल्कि एक इमोशनल पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। दीपिका कक्कड़ ने पोस्ट में बताया कि ट्यूमर से उन्हें छुटकारा मिल गया है, लेकिन अभी भी खतरा नहीं टला है।