Dhurandhar Trailer: गुस्ताख-नासमझ पाकिस्तान की खूनी कहानी

Rahul Sharma

Updated Nov 18, 2025, 12:41 IST

Dhurandhar Trailer: डायरेक्टर आदित्य धर की नई फिल्म धुरंधर का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म के टीजर वीडियो ने लोगों को इतना उत्साहित किया है कि उन्हें 5 दिसम्बर का इंतजार काफी लम्बा लग रहा है। फिल्म धुरंधर तो अपने तय समय पर ही दर्शकों के सामने आएगी लेकिन उससे पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर पेश किया है। फिल्म धुरंधर का ट्रेलर इसके टीजर से भी धमाकेदार है, जिसमें डायरेक्टर आदित्य धर ने एक-एक किरदार के साथ लोगों को मिलवाया है। धुरंधर का ट्रेलर देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि इसमें दर्शकों को गुस्ताख-नासमझ पाकिस्तान की सबसे खूनी कहानी देखने को मिलेगी।