Dhurandhar First Look: बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की अपकमिंग फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) को काफी चर्चा में हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। रणवीर सिंह ने भी फिल्म के फर्स्ट लुक के लिए खास तैयारी की है। रणवीर सिंह ने अपनी सभी इंस्टाग्राम पोस्ट को हटा दिया है। इन सब के बीच अब रणवीर सिंह के बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। फिल्म धुरंधर के फर्स्ट लुक ने आते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। टीजर में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त (Sanjay Dutt), आर. माधवन (R. Madhavan), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का भी लुक दिखाया गया है। टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ये फिल्म 5 दिसंबर 2025 को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।