Criminal Justice Season 4 OTT Release Date: माधव मिश्रा की झोली में गिरा नया केस, 22 मई को लगेगा कोर्ट

Rahul Sharma

Updated Apr 29, 2025, 15:49 IST

Criminal Justice Season 4 OTT Release Date: जियो हॉटस्टार की सफल वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस का चौथा सीजन रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। पंकज त्रिपाठी और सुरवीन चावला स्टारर क्रिमिनल जस्टिस 4 का ट्रेलर दर्शकों के सामने है, जिसके साथ खुलासा हो गया है कि मेकर्स इसे 22 मई के दिन रिलीज करेंगे। ओटीटी की दुनिया का पसंदीदा वकील माधव मिश्रा जल्द ही एक नया केस लड़ता दिखाई देगा, जो दर्शकों के बीच रोमांच भर देगा। वैसे आपको क्रिमिनल जस्टिस 4 का अनाउंसमेंट वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।