Chand Mera Dil Official Trailer Out Now: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे और एक्टर लक्ष्य लालवानी एक साथ फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म के अब तक कई गाने रिलीज हो चुके हैं। वहीं अब ट्रेलर ने भी यू-ट्यूब पर दस्तक दे दिया है। 'चांद मेरा दिल' का ट्रेलर देख कहा जा सकता है कि ये मूवी प्यार और दर्द का जबरदस्त जोड़ होने वाली है। साथ ही वीडियो में नजर आया कि कई बार सेल्फ रिस्पेक्ट के आगे प्यार कमजोर पड़ जाता है। बता दें कि अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की ये फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस मूवी के लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।