Bigg Boss 19: सलमान ने प्रियंका चाहर चौधरी के जख्मों पर छिड़का नमक, अंकित गुप्ता को लेकर पूछ डाला सवाल

Khushboo Dogra

Updated Nov 4, 2025, 10:43 IST

Bigg Boss 19: शो 'बिग बॉस 19' के बीते वीकेंड का वार में एकता कपूर ने अपने अपकमिंग शो 'नागिन 7' से पर्दा उठाया। बिग बॉस के मंच पर कन्फर्म हुआ कि प्रियंका चाहर चौधरी एकता कपूर की नागिन हैं। प्रियंका ने अपने हॉट अंदाज से नागिन की बीन पर डांस किया। जब प्रियंका नागिन 7 का प्रोमोशन कर रही थी सलमान खान ने उनकी दुखती रख पर हाथ रख डाला। शो के दौरान सलमान खान ने प्रियंका से अंकित गुप्ता को लेकर सवाल पूछा कि क्या दोनों अभी साथ हैं? प्रियंका ने सिर हिलाते हुए हंसकर ना कह दिया। प्रियंका के इस जवाब से साफ हो गया है कि वो और अंकित अब एक साथ नहीं हैं।