Bigg Boss 17: घरवालों का जीना दुश्वार करने का बिग बॉस ने बनाया नया प्लान, छीन लिया दिन का खाना-पानी

Khushboo Dogra

Updated Oct 25, 2023, 13:40 IST

Bigg Boss 17: कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 17 को शुरू हुए एक हफ्ता ही हुआ है और घर में हंगामा होने लगा है। इस बार भी शो को होस्ट सलमान खान ही कर रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो से जुड़ा एक मजेदार प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में देखा गया की बिग बॉस ने सभी ये एलान किया है की अब हर मकान अपने लिए खाना बनाएगा। साथ ही किचन में खाना बनाने का भी समय दिया जाएगा यानी समय पूरा होते ही गैस पानी सब बंद कर दिया जाएगा। इस एलान को सुन सभी घरवालों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं और घर में अफरा तफरी मच जाती है। साथ ही देखा गया की इस एलान के बाद कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते हुए नजर आएँगे।