बिग बॉस 19 में फिनाले से पहले घर में हुआ जबरदस्त ड्रामा, गौरव के बयान पर हुआ बवाल

Abhay

Updated Dec 4, 2025, 12:56 IST

सलमान खान के फेमस टीवी शो बिग बॉस 19 को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जैसे-जैसे शो के फिनाले के दिन पास आ रहे हैं, रोज वैस-वैसे ड्रामा भी बढ़ता जा रहा है। शो के नए एपिसोड में एक ओपन माइक नाइट रखी गई थी। जिसमें कुल्लू, सुमैरा शेख और गुरलीन पन्नू को खासतौर पर रोस्ट इवेंट के लिए बुलाया गया था। इस दौरान गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया की वो सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। तो वहीं तान्या मित्तल और प्रणित के बीच लड़ाई देखने को मिली।