Battle Of Galwan Teaser: 'जख्म लगे तो मेडल समझना...', सलमान खान की फिल्म का धाकड़ टीजर रिलीज

ashna malik

Updated Dec 27, 2025, 16:14 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान अब अपनी अपकमिंग मूवी 'बैटल ऑफ गलवान' के साथ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि सलमान खान के 60वें जन्मदिन पर 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें सलमान खान की एक्टिंग के साथ-साथ उनके डायलॉग भी कमाल के लगे। फिल्म में सलमान खान का डायलॉग सुनने को मिला, "जवानों जख्म लगे तो मेडल समझना..."। उनके इस अवतार ने लोगों के दिलों को अभी से ही जीत लिया है। फिल्म के टीजर के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है।