Year Ender 2025: टीवी के इन सितारों ने इस साल रचाई शादी, पार्टनर संग बसाई गृहस्थी

ashna malik

Updated Dec 20, 2025, 15:58 IST

टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने साल 2025 में जिंदगी के नए पड़ाव में कदम रखा। उन्होंने शादी के जरिए अपने जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया। इस लिस्ट में अविका गोर से लेकर हिना खान और सारा खान जैसे कई सितारे शामिल हैं। हिना खान ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ कोर्ट मैरिज की। उनकी शादी में परिवार और खास दोस्त शामिल हुए। वहीं अविका गोर ने भी बॉयफ्रेंड के साथ टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में शादी रचाई। उनके अलावा सारा खान ने भी पहले जहां कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की तो वहीं इसी महीने 5 तारीख को दोनों ने धूम-धाम से शादी की।