Ekaki Official Trailer: आशीष चंचलानी की सीरीज एकाकी का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए एक्साइटेड

Kumar Sarash

Updated Oct 27, 2025, 14:51 IST

Ekaki Official Trailer: यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज एकाकी का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर लोग डर गए हैं। इस सीरीज के ट्रेलर को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें हंसी और डर का डबल डोज मिलने वाला है। बता दें कि आशीष इसमें एक साथ डायरेक्टर, राइटर, एक्टर और प्रोड्यूसर के तौर पर कई भूमिकाएं निभा रहे हैं। सीरीज में आकाश दोदेजा, हर्ष राणे, सिद्धांत सफरे, शशांक शेखर, रोहित सदवानी और गृषिम नवानी जैसे कलाकार नजर आएंगे। बताते चलें कि ये सीरीज 27 नवंबर को रिलीज होगी।