फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में रहस्य, साइबर क्राइम, कॉमेडी और अनोखी दोस्ती का मजेदार मेल देखने को मिल रहा है। इस सीरीज में अरशद वारसी, विक्रांत मैसी, वीर हिरानी, मोना सिंह और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी द्वारा बनाई गई और अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी यह सीरीज गोवा की खूबसूरत लोकेशनों के बीच कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर कहानी पेश करेगी। ट्रेलर देखने के बाद सभी लोग सीरीज का इंतजार कर रहे हैं।