बॉलीवुड में आए बदलाव और बॉक्स ऑफिस असफलता पर बोले अरबाज खान, कहा- 'समय बदल गया है..'

Madhav Sharma

Updated Oct 20, 2024, 16:36 IST

जूम के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अरबाज खान ने अपने प्रोडक्शन बैनर के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों, बॉक्स ऑफिस पर चल रही फिल्मों को वॉर को लेकर भी बात की है। उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों के स्ट्रगल की वजहों के बारे में भी बात की है। उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की है। वह अरशदी वारसी के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। यहां उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।