विराट कोहली संग छठी एनिवर्सरी पर Anushka Sharma ने छुपाया बेबी बंप?

Khushboo Dogra

Updated Dec 12, 2023, 15:01 IST

Virat-Anushka Anniversary: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने कल 11 दिसंबर को लंदन में अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। इस सेलिब्रेशन में दोनों के परिवार वालों के साथ-साथ दोस्त भी नजर आए। दोनों ने एक साथ बालक कपड़ों में ट्विनिंग की हुई थी। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस तस्वीरों में अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल कुछ समय से खबर और वायरल वीडियोज में देखा की गया एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं अपने दूसरे बच्चे के साथ। हालांकि अभी तक दोनों ने इस मामले पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया है।