Anupamaa Update: 10 लाख के पीछे जानी दुश्मन बनेंगे अनुपमा के पोता-पोती, राही भी देगी कड़ी टक्कर

Khushboo Dogra

Updated Nov 18, 2024, 16:42 IST

Anupamaa Update: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। कहानी में गुजरात सुपरस्टार मुकाबला चल रहा है जिसका विजेता 10 लाख रुपए जीतेगा। ऐसे में इस मुकाबले में अंश, इशानी, परी, माही। आध्या और प्रेम हिस्सा लेते हैं। अनुपमा के पोता-पोतियों के बीच 10 लाख रुपए इनाम को लेकर मुकाबले के साथ-साथ जंग छिड़ गई है। जज के तौर पर अब अनुपमा नजर आ रही है ऐसे में वह बेटे और पोतों के बीच धर्मसंकट में फंस गई है।