अद्रिजा के बथर्डे पर रील और रीयल फैमिली का संगम, वीडियो में झलका अनुपमा का प्यार

ashna malik

Updated Aug 14, 2025, 13:58 IST

टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' की स्टार राही का पिछले महीने बथर्डे था, लेकिन एक्ट्रेस अपना बथर्डे अगस्त में सेलिब्रेट कर रही हैं, जिसमें उनकी रील वाली और रीयल वाली फैमिली शामिल हुई। आपको बता दें कि इससे पहले अनुपमा का बथर्डे सेलिब्रेट किया गया था, जहां पूरी टीम एक साथ मौजूद थी। वहीं अब अद्रिजा रॉय ने अपना जन्मदिन मनाया है, जिसमें उनके शो की पूरी टीम शामिल हुई है। वीडियो में सारे स्टार्स बथर्डे गर्ल को बधाई देते और तारीफें करते नजर आए। इसी बीच अनुपमा और राही का ऑफ स्क्रीन वाला प्यार भी देखने को मिला। पार्टी में सारे सितारों ने अपने डैशिंग लुक्स से जलवा बिखेरा। वहीं दूसरी तरफ अद्रिजा भी किसी डॉल से कम नहीं लगी।