Ankita Lokhande Pregnancy Rumours: टीवी दुनिया के जाने माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। कुछ दिनों पहले शो 'लाफ्टर शेफ 2' के एक एपिसोड में अंकिता ने कहा था कि वो प्रेग्नेंट हैं भाग नहीं सकतीं। जिसके बाद एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी खबरें आग की तरह फैलने लगी। अब इस कपल ने सभी रुमर्स को खारिज कर दिया है। वलॉग में विक्की जैन ने कहा कि 'खबरें तो काफी समय से चल रही है की प्रेग्नेंट कब होगी। सवाल होना भी चाहिए। पूरा परिवार ही लगा हुआ है। बातचीत चल रही है और मैं सवालों से थक गया हूं।' बात दें साल 2021 में अंकिता और विक्की ने धूम धाम से शादी की थी।