Ranbir Kapoor और Alia Bhatt ने बेटी राहा कपूर को पहनाया फैन का दिया हुआ गिफ्ट, फोटो हुई वायरल

माधव शर्मा

Updated Dec 26, 2023, 14:29 IST

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने क्रिसमस पर सभी फैंस को अपना दीदार करवा दिया है। हालांकि अब राहा कपूर से जुड़ी एक और खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि राहा से जो हेयर क्लिप पहनी थी वो उन्हें एक फैन ने गिफ्ट में दी थी। वायरल तस्वीरों में राहा ने वही हेयर क्लिप पहनी हुई थी जो उन्होंने पहले रणबीर और आलिया को गिफ्ट में दी थी।