Welcome To The Jungle Teaser Out: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का लंबे इंतजार के बाद टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर की शुरुआत टाइटल सॉन्ग की ट्यून से होती है। दर्शकों को इस बार कॉमेडी का डबल डोज मिलने वाला है। ऐसा हम फिल्म का टीजर देखने के बाद बोल रहे हैं। इस टीजर में एक्शन से लेकर कॉमेडी भी भरपूर नजर आ रही है। अक्षय कुमार एक बार फिर अपने मस्तमौला अंदाज में नजर आ रहे हैं। अहमद खान के निर्देशन में बन रही इस मूवी में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा सहित कई कलाकारों की टुकड़ी देखने को मिलेगी। यहां देखिए 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर...