Ajay Devgn की Raid 2 में विलेन बन आतंक मचाएगा ये एक्टर, पहले ही साथ कर चुका है काम

ashna malik

Updated Jan 13, 2024, 18:30 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म रेड 2' में नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी नवंबर में इसी साल रिलीज होने वाली है। खास बात तो यह है कि अजय देवगन ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। रेड 2 के लिए मेकर्स स्टार कास्ट की भी तलाश में जुट गए हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने विलेन के नाम पर भी मुहर लगा दी है। दरअसल, बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख, अजय देवगन की रेड 2 में विलेन का रोल अदा करते दिखाई देंगे। ये दूसरी बार है, जब दोनों एक्टर को एक साथ देखने का मौका मिलेगा। अजय देवगन की रेड 2 में विलेन बनने के लिए खुद रितेश देशमुख भी बेहद एक्साइटेड हैं। बताया जा रहा है कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।