Be Happy Trailer: बेटी के सपनों के लिए बाप देगा हर कुर्बानी, प्यारी है बी हैप्पी की कहानी

archana vashisht

Updated Mar 3, 2025, 13:51 IST

Be Happy Trailer: अभिषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'बी हैप्पी' का ट्रेलर सामने आ गया है। रेमो डिसूजा डायरेक्ट फिल्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म में इनायत वर्मा , नोरा फतेही, नस्सर , जॉनी लीवर मुख्य भूमिका में हैं। यह एक बाप और बेटी की कहानी है। अभिषेक बच्चन इनायत के पिता बने हैं जो अपनी बेटी का हर सपना पूरा करना चाहते हैं, इनायत मुंबई जाकर डान्सर बनना चाहती है और अभिषेक उसके लिए हर मुसीबत में खड़े नजर आते हैं। कहानी का कान्सेप्ट बहुत सुंदर है। फिल्म 14 मार्च को प्राइम वीडियो पर आ रही है।