भारतीय कलाकार शाहरुख खान और काजोल की सालों पहले रिलीज हुई फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान-काजोल का एक स्टैच्यू लंदन में लगा है। सिनेमालवर्स ने शाहरुख-काजोल के सम्मान में ये स्टैच्यू लंदन में लगवाया है ताकि DDLJ के 30 साल पूरे होने की खुशी मनाई जा सके। शाहरुख खान और काजोल ने इस खास मौके पर फिल्म की मेकिंग से जुड़ी कई सारी बातें की हैं और बताया है कि ये फिल्म इनके करियर में हमेशा खास क्यों रहेगी?