Varanasi Inner Ring Road: वाराणसी की बदल जाएगी सूरत, अब इनर रिंग रोड बनाने की तैयारी, जानें कैसे बदल जाएगा शहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 06:33 PM IST

Varanasi Inner Ring Road: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी का विकास कार्य जारी है। पर्यटन के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण होने के कारण इस शहर की कनेक्टिविटी बेहतर बनाई जा रही है। इसी दिशा में अब एक इनर रिंग रोड बनाने की योजना बनाई गई है। जिस पर बहुत जल्द ही काम शुरू कर दिया जाना है।

Varanasi Inner Ring Road: वाराणसी की बदल जाएगी सूरत, अब इनर रिंग रोड बनाने की तैयारी, जानें कैसे बदल जाएगा शहर
Photo Credit: Twitter

Varanasi Inner Ring Road: वाराणसी को सात जुलाई को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री 1800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वाराणसी के विकास को और पंख लग जाएगा। निकटतम भविष्य में शहर की कनेक्टिविटी पूर्वांचल से और बेहतर हो जानी है। 

प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व प्रशासन ने लोकार्पण एवं शिलान्यास वाली परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन पूरा कराया है। अगल-अलग परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट बनाकर प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जानी है, जिसकी तैयारी चल रही है। 

तीन दर्जन से अधिक परियोजनाओं का होगा आगाज

प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद वाराणसी में तीन दर्जन से अधिक परियोजनाओं की शुरुआत हो जाएगी। शहर में रिंग रोड का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद अब इनर रिंग रोड बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। दरअसल, प्रधानमंत्री 1200 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें 725 करोड़ रुपए से सड़कों का चौड़ीकरण करवाया जाना है। 

क्या है विभाग की योजना

बता दें बाबतपुर रोड से जुड़ने वाली फुलवरिया फोरलेन को शहर से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लहरतारा से रविंद्रपुरी तक छह लेन और चार लेन का बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 9 किलोमीटर है। वहीं, आजमगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए पांडेयपुर चौराहे से रिंग रोड तक एक फोरलेन परियोजना बनाई गई है। अभी इस सड़क की लंबाई करीब चार किलोमीटर है। रिंग रोड से कचहरी तक फोरलेन का भी काम शुरू किया जाना है। 

शहर के चारों कोने रिंग रोड से होंगे कनेक्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले दौरे में रिंग रोड से चांदनपुर की कनेक्टिविटी के लिए परियोजना स्वीकृत की थी। अब इस दौरे में वह कचहरी और पांडेयपुर की रिंग रोड से कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण परियोजना को मंजूर करेंगे। इन सड़कों का काम पूरा हो जाने के बाद शहर की अंदरूनी सड़कें भी इनर रिंग रोड के रूप में विकसित हो जाएंगी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!