उत्तर प्रदेश

वाराणसी में बांग्लादेशी-रोहिंग्या की पहचान का बड़ा अभियान, 7 दिन तक चलेगी सघन चेकिंग

वाराणसी में पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान के लिए 7 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। जिसके तहत झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों, फेरी लगाने वालों और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है। अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पुलिस ने बांग्लादेशी, रोहिंग्या और अन्य संदिग्ध घुसपैठियों के सत्यापन के लिए सात दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया।पुलिस उपायुक्त गौरव बंसवाल ने बताया कि वाराणसी में यह अभियान चला कर झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले व्यक्तियों और फेरी लगाने वालों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सत्यापन के जरिये ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है जो अवैध रूप से निवास कर रहे हैं। ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्पेशल टीम का गठन कर सघन जांच जारी

डीसीपी ने बताया कि इस अभियान के क्रम में गोमती जोन के पुलिस उपायुक्त आकाश पटेल के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों द्वारा विशेष टीमों का गठन कर अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को गोमती जोन के अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर के नेतृत्व में बड़ागांव थानाक्षेत्र के कोईराजपुर में झुग्गी-झोपड़ी में विशेष जांच अभियान चलाया गया।

झुग्गी-झोपड़ी और फेरी वालों की भी जांच

अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों, फेरी लगाने वालों एवं अन्य संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच, पहचान सत्यापन एवं पृष्ठभूमि की जांच की गई। जांच के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का फोटो सहित पूरा विवरण निर्धारित फॉर्म में दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि सत्यापन के बाद ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जा रही है जो अवैध रूप से निवास कर रहे हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article