उत्तर प्रदेश

UP Weather: यूपी में ठंड का कहर बरकरार; पूर्वी क्षेत्रों में ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 December 2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे ने बढ़ती परेशानी पैदा कर दी है। भारतीय मौसम विभाग ने 11 दिसंबर को कई जिलों में घना कोहरा और न्यूनतम तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर ठंड और सीमित दृश्यता का असर महसूस होगा।

Image

यूपी का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 11 December 2025: उत्तर प्रदेश में तेज ठंड पड़ने वाली है और इसके साथ ही घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने इसके संबंध में चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, आज गुरुवार, 11 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में दृश्यता नगण्य होने वाला घना कोहरा छाया रहेगा। अगले तीन दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि अधिकतम तापमान में फिलहाल अगले दो दिन में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 13 दिसंबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके बाद पश्चिमी हवाओं का दौर फिर शुरू होगा, जिससे गलन और शीतलहर का असर महसूस होगा।

इन इलाकों में IMD का अलर्ट

IMD लखनऊ की जानकारी के अनुसार, 11 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। कुछ जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में बहराइच, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, सीतापुर और लखीमपुर शामिल हैं।

पश्चिमी यूपी का मौसम

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां आज हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार मथुरा, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, अयोध्या, कौशांबी, चित्रकूट, अलीगढ़, झांसी, पीलीभीत, रामपुर, बरेली, कानपुर, इटावा, कन्नौज, ललितपुर, अमेठी, रायबरेली, कासगंज, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और सीतापुर जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।

राजधानी लखनऊ में कितना रहेगा तापमान?

प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे आज का दिन राजधानीवासियों के लिए काफी ठंडा रहेगा। सुबह की शुरुआत लखनऊ में मध्यम कोहरे के साथ हो सकती है, लेकिन दिन बढ़ने के साथ मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का अधिकतम तापमान आज 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, दिल्ली के पास नोएडा में भी सुबह कोहरे की मोटी चादर देखने को मिल सकती है और गाजियाबाद में भी मौसम इसी प्रकार रहने की संभावना है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article