उत्तर प्रदेश

UP Weather: यूपी में शीतलहर ने बढ़ाई कंपकंपी, अयोध्या रहा सबसे सर्द; अभी और जोर पकड़ेगी ठंड

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: यूपी में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। रविवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फिलहाल प्रदेश के लोग कड़ाके की ठंड झेल रहे हैं। कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव भी महसूस हो रहा है।

Image

यूपी में आज का मौसम (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 December-2025: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। खासतौर पर पूर्वी और मध्य यूपी में जोरदार सर्दी पड़ रही है। कई जिले शीतलहर की चपेट में बने हुए हैं। जिससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिलों में सामान्य से नीचे पारा बना हुआ है। दिन की तुलना में लोगों को रात में ठंड ज्यादा सता रही है। दिन में अभी भी अच्छी धूप निकल रही है। जिससे ठंड से राहत बनी हुई है। फिलहाल प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिस कारण कई जगहों के तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आगामी 2-3 दिन में फिर से तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्यम कोहरा भी छाया रहेगा। रविवार को यूपी में सबसे सर्द रात अयोध्या में रही। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद इटावा में 6.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। बरेली, बाराबंकी और प्रयागराज में भी 10 डिग्री के अंदर न्यूनतम पारा रहा। आईएमडी के अनुसार यूपी में आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है। 13 दिसंबर तक प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर

आईएमडी के अनुसार लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव रहने से यूपी के मौसम पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है। कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। अगले 2 दिनों में न्यूनतम पारे में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। आगामी 2-3 दिनों में दोनों विक्षोभ आगे बढ़ जाएंगे। जिसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पछुआ हवाओं के चलने से रात और सुबह के समय ठंड और बढ़ेगी। अधिकतम तापमान में भी हल्की कमी देखने को मिल सकती है।

लखनऊ में आज कैसा मौसम रहेगा?

यूपी की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा देखने को मिला है। 5 दिसंबर को यहां न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री था, 7 दिसंबर को यह बढ़कर 10.7 डिग्री तक हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहा। लखनऊ में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कुहासा छाया रह सकता है। लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा। फिलहाल यहां कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article